बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां ने सहसवान कर दरगाह मीरा साहब बली पर चादरपोशी की

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। बदायूं – बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मुस्लिम खा ने आज नगर में जनसंपर्क कर दरगाह मीरा साहब बली दरगाह पर चादरपोशी की और बसपा जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली की एजेंसी व पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए मुस्लिम खां ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 50 सीटे बहुजन समाज पार्टी लेकर आएगी और केंद्र में बसपा के बगैर किसी की भी सरकार नहीं बनेगी जनता पूरी तरह बहुजन समाज पार्टी के साथ है उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार में जितना विकास हुआ था उतना विकास आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार हर स्तर पर फैल रही है बहन मायावती द्वारा उन्हें बदायूं लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया है निश्चित रूप से जीत कर दिखाएंगे क्योंकि उन्हें सर्व समाज का पूरा प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है i

मंडल प्रभारी हेमंत गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सब को साथ लेकर चलती है अन्य पार्टियों में भेदभाव किया जाता है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि एकजुट होकर बसपा की नीतियों से जनता को जन-जन तक पहुंच कर मुस्लिम खां को भारी मतों से विजय बनाएं

जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती जी द्वारा हमें मजबूत प्रत्याशी दिया है मुस्लिम खां जब विधायक थे तो उन्होंने अपने समय में अपने क्षेत्र में बेहतर विकास कराया था और गरीबों की समस्याओं को हर समय सुनकर उनका तुरंत निस्तारण कराया करते थे आज बदायूं जिले को मजबूत कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी मिला है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में जुड़ जाए

इस मौके पर जयवीर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, रईस अहमद , रूमाली सिंह, निषाद राइन , लाला कुरैशी, डॉक्टर सुल्तान, नगर अध्यक्ष नगर अल्ताफ हुसैन , फहीम खा, रिजवान अली, सहित मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!