साँईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस महोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता

मसौली बाराबंकी । रामनवमी के पावन अवसर पर विकास खण्ड मसौली की ग्राम-अमदहा स्थित शिरडी साँईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस महोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सायं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन गायक ज्योति सिंह और उनकी टीम द्वारा बाबा एवं उनके कर्तृत्व को समर्पित अनेकों स्तुतियों एवं भजनों को अत्यंत संजीदगी से प्रस्तुत कर ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु भाव विहोर हो उठें। भजन संध्या का शुभारम्भ भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य एवं विद्युत विभाग एसडीओ मसौली रामगोपाल ने सांई बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं आरती से किया।

बुद्धवार को अमदहा स्थित श्री शिरडी सांई बाबा मंदिर पर सांई बाबा का अभिषेक, भव्य श्रृंगार कर दोपहर में बाबा की पूजा अर्चना करके पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने भंडारे का शुभारंभ किया।
भजनों की शुरूआत बाबा की आरती एवं गणपति वंदना से हुई।भजन गायिका ज्योति सिंह द्वारा- ’’मुझे चरणों से लगांले, साई नाथ शिरड़ी वाले मेरे रोम रोम में बस जा साई नाथ शिरड़ी वाले’’, बाबा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते है बाबा मेरा नाम हो रहा है’’, शिरड़ी वाला जब रहमत बरसाता है, जरा जोर से लगाओ जय कारा साई जी दोड़े चले आयेगे, मेरे सर पे सदा तेरा हाथ है शिरड़ी वाले तु हमेशा हमारे साथ रहे, ’’अब तो तू ही साजन सांई तू ही मेरा महबूब रे आदि भजनों का गुणगान किया। इसी कड़ी में पीलीभीत के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गयी सांई बाबा की झांकी, राधा कृष्ण की राशलीला एवं फूलों की होली, भगवान राम-माता सीता दर्शन, महिषासुर वध, बालाजी महाराज, कृष्ण-सुदामा, शिव-पार्वती के साथ अनेकों प्रस्तुतियों से उपस्थित भक्तों का मनमोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत, भाजपा नेता डॉक्टर विवेक सिंह वर्मा, श्रद्धा पुनिया, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा,एडवोकेट सुरेश गौतम, सुनील मौर्या,शिक्षक संगठन के प्रांतीय महामंत्री अरुणेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया तथा मन्दिर समिति द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।
देर रात तक चले कार्यक्रम में लल्लन वर्मा, श्यामाचरण गुप्ता, राजेश अरोरा बब्बू, सोनू जैन, अनिल सैनी, जीतू नाग, राजेन्द्र वर्मा, गुड्डू मौर्या, बलजीत गौतम, सुरेश मौर्या , अंकित वर्मा, सत्यम गुप्ता, सोनम श्रीवास्तव, श्याम चरण गुप्ता, दिलीप यादव, नरेन्द्र मौर्या, रामसरन मौर्य, शालू मौर्या, संदीप यादव, अनिल मौर्या, आयुष मौर्या, हरिओम मौर्या, आशू मौर्या, रमेश मिश्रा, मुन्ना मौर्या, संतोष मौर्य, दीपू नाग, कृपाशंकर सोनी, सतीश जैन, पंकज नाग, अखिलेश, संजय, नीरज मौर्य, आलोक वर्मा,कपिल सहित हजारों की संख्या में साँई भक्त व श्रृद्धालु मौजूद रहें।

Don`t copy text!