सहसवान। बदायूं – आस्तना गोसिया चमनपुरा शरीफ मैं पहुंचे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने दरगाह पर चादरपोशी की दरगाह के सज्जादा नशीन हजरत ख्वाजा हमीरुद्दीन कादरी ने उन्हें आशीर्वाद दिया और मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ की

चादरपोशी के बाद शिवपाल सिंह यादव ने जनसंपर्क कर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान नजर आ रहा है भाजपा ने अपने कार्यकाल में जनता को महंगाई दी है जिससे गरीब तबका काफी परेशान हुआ है भाजपा बेईमान और भ्रष्टाचारी पार्टी है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितना विकास सपा सरकार में हुआ था उसके बाद आज तक कुछ नहीं हुआ भाजपा के कार्यकाल में महंगाई भ्रष्टाचार किसानों का शोषण हुआ है युवाओं को रोजगार नहीं मिला है समस्याओं इतनी बड़ी है जिससे हर वर्ग परेशान नजर आ रहा है।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 80 सीटे लेकर आएगा जनपद बदायूं में अभी बहुत कुछ विकास करना बाकी है आप लोगों के सहयोग से पूरा किया जाएगा जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत हुआ
ग्राम बाजपुर , भवानीपुर अमानपुर चमनपुरा सहित कई ग्रामों में जनसंपर्क किया
जनसंपर्क के दौरान विधायक बृजेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सदस्य अनवर पठान, जमालुद्दीन, सभासद प्यारे मियां, नजर मोहम्मद , लताफत हुसैन, सहित मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

