सहसवान बदायूं बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खा ने आज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में समर्थकों के साथ तूफानी द्वारा किया इससे पूर्व मुस्लिम खा ने आस्ताना गौसिया चमनपुरा शरीफ में पहुंचकर दरगाह पर चादरपोशी की उसके बाद ग्राम चमनपुरा अमनपुर खैरपुर भवानीपुर नदायल सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामों में पहुंच कर जनसंपर्क किया बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खा ने कहा कि बदायूं जिला विकास के नाम से काफी पीछे है जिस तरह से विकास जनपद में होना चाहिए वैसा नहीं हुआ हर जगह समस्याएं देखने को मिल रही हैं चुनाव जीतने के बाद सांसद मुड़कर नहीं देखते मैं आपके बीच का हूं आपके बीच में रहकर 24 घंटे जनता की सेवा और विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी बसपा ने हमेशा विकास के लिए काम किया है और हमेशा करती रहेगी
जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने कहा कि अब तक बदायूं से बाहरी लोग आकर चुनाव लड़कर और जीत कर चले जाते हैं फिर मुड़कर नहीं देखते आपके बीच आपके ही जनपद के बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खा चुनावी मैदान में है बहन मायावती ने मुस्लिम खा को आप के बीच प्रत्याशी बनाकर भेजा है इसलिए अपने प्रत्याशी मुस्लिम खा को भारी मतों से विजय बनाएं
जिला अध्यक्ष आरपी त्यागी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज और सब को साथ लेकर चलती है
जनसंपर्क के दौरान बसपा नेता जावेद इकबाल एडवोकेट, बिट्टन खान , जयवीर सिंह, औसफ अली , यूनुस खान, सत्यवीर, अनोखेलाल, जफर अली खा, सहित मौजूद रहे

