श्री साईं इंटर कालेज की हाई स्कूल छात्रा नायला उबेद ने यूपी में पांचवें व जिले में पहला स्थान प्राप्त करने पर बधाई देने वालों का लगा तांता

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। यूपी बोर्ड के रिजल्ट आते ही कस्बे का नाम हुआ रोशन‌। जैदपुर के श्री साईं इंटर कालेज की हाई स्कूल छात्रा नायला उबेद ने यूपी में पांचवें व जिले में पहला स्थान प्राप्त करने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।


बताते चलें कि जैदपुर के मोहल्ला कटारी टोला निवासी मदरसा नूरूल उलूम के शिक्षक अबु उबैदा की पुत्री नायला उबेद ने यूपी बोर्ड के परीणाम में यूपी में 97,67,% 5 वां स्थान व जिले में पहला स्थान हासिल कर अपने मां बाप का नाम रोशन करने के साथ स्कूल व कस्बे का नाम रोशन किया है। जिससे आज उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ज्ञात हो कि पढ़ें लिखे घराने से तअल्लुक रखने वाली नायला उबेद के भाई डाक्टर है़।तथा पढ़कर डाक्टर बनकर समाज की सेवा करना नायला उबेद का मकसद है। नायला ने अपनी कामयाबी में माता पिता टीचर का सहयोग प्राप्त होने की बात बताते हुते बताया कि मेहनत और लगन से कभी पीछे नहीं हटना चाहिये तरक्की मिलने से कोई रोक नहीं सकता है। पिता उबु उबैदा ने बताया नायला बचपन से पढने में बहुत तेज थी। और आगे डाक्टर बनने का सपना इंशाअल्लाह पूरा होगा। वहीं छोटा इमामबाड़ा निवासी मुन्ना इलेक्ट्रॉनिक रईस की पुत्री तमहीद रईस ने 96,4% अंक प्राप्त कर अपनी एक अलग पहचान बनायी और मां बाप का सिर ऊंचा करने वाली तमहीद के परिवार में रात तक लोग हौसला अफजाई के लिये देखें गये।जबकि अंजलि वर्मा व सपा नेता बब्बु शेख की पुत्री असमां शेख ने 94,2% परीणाम लाने पर परीवार में खुशी का माहोल बना गया। जबकि जैदपुर कस्बे के पत्रकार शहाबुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र मो0 अरमान के काफी अच्छे परिणाम आने पर परिवार के लोगों ने फूल माला पहनाकर हौसला अफजाई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बच्चे के उज्जवल भविष्य की कांमना की गयी। इस मौके पर शहाबुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा रहता है।मेहनत और लगन से किये गये हर काम का अच्छा परिणाम मिलता है। काम के साथ हर माता पिता के बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने से यही बच्चे एक दिन देश का नाम रोशन करेगें।

Don`t copy text!