छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक इस विषय पर मंगलवार को वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें मानसी पाठक प्रगति वर्मा तनु वर्मा सहित अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वंदना, भूगोल प्रवक्ता गुलाम नबी, सुश्री अर्चना यादव, सुष्मिता शुक्ला, बी एन मिश्रा, सहित महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ राम सुरेश वर्मा उपस्थित थे। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अपने घर और मोहल्ले के समस्त लोगों को मतदान के लिए जागृत करते हुए उसमें सम्मिलित कराने की शपथ दिलाई।

Don`t copy text!