अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, सुजीत कुमार पाण्डेय ने बुधवार को दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी का निरीक्षण किया

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

जैदपुर बाराबंकी। अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, सुजीत कुमार पाण्डेय ने बुधवार को दसवीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी का निरीक्षण किया तथा जवानों तथा उनके परिवारजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संसाधनों एवं वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया ।

सेनानायक अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ पीएसी ग्राउंड पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत कुमार पाण्डेय को वाहिनी क्वाटर गार्द पर सलामी दी गई उन्होंने गार्द में नियुक्त कर्मियों के कमांड एवं कार्यकुशलता की प्रसंशा की गई। इसके पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक श्री पाण्डेय ने वाहिनी में स्थापित एस्ट्रोटर्फ हांकी ग्राउंड,जिम्नेजियम हाल, आदर्श एवं आर टी सी बैरेक, शौचालय ,स्नानागार, परिवहन शाखा, बहुमंजिला बैरेक, वाहिनी चिकित्सालय, सब्सिडियरी कैंटीन का भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा उनके परिवारजनों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संसाधनों एवं वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

वाहिनी सम्मेलन कक्ष में एडीजी द्वारा वाहिनी में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों एवं अभ्यासरत उत्तर प्रदेश पुलिस के कुशल खिलाड़ियों के व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्या निराकरण हेतु गोष्टी आयोजित की गई जिसमे द्वारा एक–एक कर सभी दलनायक एवं प्रभारी दलनायक तथा जवानों से वार्ता कर कुशलता ली गई साथ ही दल व्यवस्थापन पर जवानों के सुविधानुसार संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
एडीजी द्वारा सभी दलनायक/प्रभारी दलनायकों से वार्ता करते हुए दल एवं शाखा में जवानों के वर्दी धारण करने संबंधी नियमों का अनिवार्यता से पालन करने तथा अनुशासन को शीर्ष वरीयता प्रदान करने की हिदायत दी गई तथा सम्मेलन में उपस्थित कुशल खिलाड़ियों (महिला/पुरुष) एवं उनके प्रशिक्षकों से वार्ता कर खेल से संबंधित उपकरणों एवं खेल की आगामी तैयारियों का जायजा लिया गया एवं खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों द्वारा बताए गई समस्या तथा उसके निराकरण हेतु सर्वसंबधित को यथास्थान निर्देशित किया गया।

Don`t copy text!