हनुमान जी का प्रकटोत्सव नगर में बहुत ही धूमधाम से जयकारो एवं श्री राम धुन संकीर्तन सुंदरकांड पाठ श्री राम स्तुति के साथ मनाया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। हनुमान जी का प्रकटोत्सव नगर में बहुत ही धूमधाम से जयकारों एवं श्री राम धुन संकीर्तन, सुंदरकांड पाठ, श्री राम स्तुति के साथ मनाया गया। श्री सुंदरकांड आयोजन समिति के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव नगर की अग्रवाल धर्मशाला में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जन्मोत्सव का प्रारंभ पूजन के साथ हुआ। श्री सुंदरकांड आयोजन समिति के संचालक राम प्रकाश गुप्ता “राम जी” एवं अनुज कुमार शर्मा ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद बजरंग बाण, हनुमानाष्टक तथा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। रामप्रकाश गुप्ता ने भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुंदरकांड समिति के सदस्य मनोज अग्रवाल, लव, कुश, मनोज टाटा, युवराज भदोरिया, शिव शंकर रस्तोगी, पवन शर्मा, शोभित वार्ष्णेय, मितांश पाराशरी, ऋषभ पाराशरी, साहू सावेंद्र गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम में हाथरस के अध्यक्ष आशीष शर्मा, डॉक्टर मनोज महेश्वरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, योगेश भारद्वाज, राजेश भारद्वाज, डॉ संजय वार्ष्णेय, अनुपम गुप्ता, चंद्रेश कथूरिया, देवेंद्र भट्ट, अनूप शर्मा, एडवोकेट, चितरंजन गुप्ता, सत्यपाल वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

