अमरीका के डेट्रोएट राज्य में कोरोना से बहुत बुरे हालात, अस्पताल के कारीडोर में दो बीमारों ने दम तोड़ा, नर्सों का धरना!
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
अमरीका में कोरोना वायरस की महामारी ने बहुत बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। डेट्रोएट राज्य से सूचना मिली है कि अस्पतालों में बेड ख़ाली न होने की वजह से बीमारों को कारीडोर में रखना पड़ रहा है और कारीडोर में दो बीमारों की मौत हो गई है।
सीएनएन ने अपनी वेबसाइट पर डेट्रोएट राज्य के हालात के बारे में लिखा है कि सिनाई ग्रेस अस्पताल में दो बीमारों ने अस्पताल के कारीडोर में दम तोड़ दिया।
इस अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने सीएनएन से बातचीत में बताया कि अस्पताल की हालत बहुत ख़राब हैं, दवाओं और उपकरणों की भारी कमी है। नर्सों ने बताया कि बड़ी संख्या में लिए लोग टेस्ट के लिए आ रहे हैं और टेस्ट के बाद उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है क्योंकि हम क्षमता से अधिक काम कर रहे हैं मगर फिर भी हालात को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं।
नर्सों का कहना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए ज़रूरी सामान भी नहीं मिल रहा है और वह पीपीई के बग़ैर कोरोना के बीमारों की देखभाल करने पर मजबूर हैं। नर्सों ने इस स्थिति से नाराज़ होकर धरना शुरू कर दिया है।
एक नर्स ने बताया कि हम में से हर नर्स को कई कई बीमारों की देखभाल करनी पड़ रही है और यह भी होता है कि हम किसी बीमार को चेक करने के बाद जब दोबारा उसके पास पहुंचते हैं तो उसकी मौत हो चुकी होती है।

