टीम के स्टेटिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिसौली – आसफपुर रोड पर 132 बिजलीघर के समीप कोतवाली बिसौली टीम के स्टेटिक मजिस्ट्रेट अरुण मिश्रा के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट श्री मिश्रा की टीम में उपनिरीक्षक हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र एवं महिला कांस्टेबल लक्ष्मी देवी ने बिसौली से शाहाबाद चंदौसी – आसफपुर – रामपुर जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। बिसौली – चंदौसी रोड एवं आसफपुर रोड से आने जाने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!