समाजवादी पार्टी ने गरीबों के इलाज और अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस सेव दी : शिवपाल यादव
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। समाजवादी पार्टी ने गरीबों के इलाज और अस्पताल ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा दी। पीड़ित लोगों की मदद के लिए डायल 100 सेवा दी। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे 112 करके बर्बाद कर दिया। वही नौजवानों के लिए फौज की पक्की नौकरी को अग्नि वीर में बदल दिया और नौकरी आदि अधूरी कर दी। केवल धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने वालों ने विकास के मुद्दे पर कोई काम नहीं किया। समाजवादी प्रत्याशी आदित्य यादव चुनाव जीते तो क्षेत्र में चौमुखी विकास कराएंगे। सोमवार को शिवपाल यादव ने बिसौली विधानसभा क्षेत्र के नगर सहित गांव में सभा को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए लोगों से वोट मांगे व सभी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदित्य यादव को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा भाजपा का झूठ और लूट जनता के सामने उजागर हो गया है।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

