इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय सम्मेलन सम्पन्न

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। मसौली पशु बाजार स्थित मैदान मे सोमवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय सम्मेलन हुआ सम्मेलन को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एव पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा सहित गठबंधन के नेताओं ने सम्बोधित किया।
आगामी 20 मई को होने वाले मतदान में गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए एकजुटता के साथ पूरी ताकत लगाकर जीत कैसे हासिल की जाय इस पर चर्चा की गयी।
पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। भाजपा ने किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का कानूनी अधिकार नहीं दिया। दिल्ली में जब किसान एमएसपी की मांग को लेकर दिल्ली गये थे तो उनको रोकने के लिए सड़क पर सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी गयी कीलें लगवा दी गयी टैक्टर-ट्रॉली को डीजल नहीं दिया गया। इस बार किसान, नौजवान सरकार बदलने जा रहा है। किसान भाजपा को वोट नहीं दे रहा है इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों की फसलों के लिए एमएसपी का कानूनी अधिकार देगी। किसान का कर्ज माफ करेगी। भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं किया।
जैद्पुर विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया। हर साल दो करोड़ नौकरी देने का झूठा वादा किया। यूपी में भर्ती परीक्षाओं के सब पेपर लीक हो गए। जानबूझकर पेपर लीक कराये गये। लाखों नौजवानों का भविष्य खराब कर दिया। भाजपा की नीयत नौकरी देने की नहीं थी। भाजपा ने नौजवानों की नौकरी तो छीनी ही साथ ही उसका एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर फौज की नौकरी चार साल की कर दी। हम लोग अग्निवीर कभी स्वीकार नहीं करेंगे। अग्निवीर में न पेंशन है और न सम्मान। हम लोग अग्निवीर व्यवस्था खत्म कर पहले ही तरह सेना की पूरी नौकरी देंगे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा0 विकास यादव की अध्यक्षता एव वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम हरख रावत के संचालन मे सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज एव कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहसिन किदवाई ने कहा कि भाजपा से सावधान रहिए। जो मन की बात करते हैं वे संविधान की बात नहीं करते हैं। यह संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा संविधान खत्म करना चाहती है। हम समाजवादी इंडिया गठबंधन के लोग संविधान के रक्षक है। संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही गरीबों को राशन के साथ पौष्टिक आटा देंगे। आटा देने के साथ मोबाइल और लैपटॉप चलाने के लिए मुफ्त डाटा देंगे। समाजवादी सरकार ने सात साल पहले लैपटॉप दिया था। अमेरिका में भी अब गरीबों को लैपटॉप दिया जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार ने वादा करके लैपटॉप नहीं दिया।
गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया ने उपस्थित जनसमूह से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जनहित के मुद्दों पर कोई बात नहीं की। जबकि कांग्रेस का घोषणापत्र समाज हित से जुड़े मुद्दों पर तैयार किया गया है। तनुज पुनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट हो रहा है। भाजपा चंदा लेकर धंधा देने वाली सबसे भ्रष्ट पार्टी है।
तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं, किसानों और महिलाओं समेत सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर वादे किये गये हैं। इसीलिये भाजपा हमारे घोषणापत्र से डर गई है और इस तरह के आरोप लगा रही है। समाज के विभाजन का एडेंजा कांग्रेस का नहीं बल्कि भाजपा का है।
उक्त सभा को मुख्य रूप से , पूर्व प्रमुख यासिर आरफात किदवाई, सुरेन्द्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय,प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, मोहम्मद उबेद शानू, अखिलेश यादव, पप्पू वर्मा प्रधान ,मिथिलेश वर्मा फकीर अली अंसारी ,मोहम्मद खालिद, कामिल अली, मोबिन सिकंदर, देवेंद्र कुमार उर्फ़ मोनू, शीलम वर्मा, शबनम वारसी, पूनम यादव, राम प्रताप वर्मा, शाहिद अली, जगरूप वर्मा, अवध राम वर्मा, अनिल वर्मा प्रधान, इकबाल सिद्दीकी, लवकुश वर्मा ,नाजिम अली, ताजुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे।

Don`t copy text!