निदरलैंड की राजदूत मैरी लुईसा जैराडर्स ने हथकरघा उद्योग से जुड़े लोगो से मिलकर कपड़ा उत्पादन की जानकारी ली।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सोमवार को विकास खण्ड मसौली की बड़ागाव पहुंची निदरलैंड की राजदूत मैरी लुईसा जैराडर्स ने हथकरघा उद्योग से जुड़े लोगो से मिलकर कपड़ा उत्पादन की जानकारी ली।


निदरलैंड से आये समन्वयक शरद कुमार एव श्री पंचमदास ऑर्गेनिक खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की अध्यक्ष रिचा सक्सेना एव रुद्राश कश्यप के साथ आयी राजदूत मैरी लुईसा जैराडर्स ने बड़ागाव निवासी मूतलिब अंसारी एव मतीन अंसारी के घर पहुंच हाथ से चलाये जा रहे करघा को देखा तथा बुनाई एव रंगाई की जानकारी ली। सूती कपड़े की बुनाई कर रही मतीन अंसारी के घर की महिलाओ से संवाद करते हुए उत्पादन एव लागत की जानकारी ली तथा सुत की उपलब्धता की जानकारी ली। राजदूत ने मूतलिब अंसारी के घर तैयार कपड़ो को देखा तथा गाँवों के बच्चो के साथ सेल्फी ली।

Don`t copy text!