डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार तीन लोग गंभीर एक की मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम
बघौरा के निकट डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार मे सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिसमे एक युवक की मौत हो गयी तथा पिता पुत्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अयोध्या जनपद निवासी राज बहादुर यादव अपने पुत्र शुभम व पुत्री साधना के साथ अपना इलाज् करा के लखनऊ से अयोध्या अपने घर जा रहे थे की बघौरा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी जिसके कारण कार चालक शुभम की मौके पर ही मौत हो गयी तथा गंभीर रूप से घायल पिता व पुत्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

Don`t copy text!