भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं की काम बंद हड़ताल जारी ।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। उप जिलाधिकारी न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्तागण 12 अप्रैल से हड़ताल पर चल रहे हैं। मगर अभी तक अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।बार एसोसिएशन ने 19 जनवरी को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर समस्याओं की निराकरण की मांग की थी। मगर चार माह का समय बीत जाने के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। इस दौरान अधिवक्ताओं की एसडीएम के बीच दो बार की वार्ता भी हो चुकी है। एसडीएम ने हर बार समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया । इस संबंध में बार एसोसिएशन ने एसडीएम के कार्यों की शासन प्रशासन से न्यायिक व प्रशासनिक जांच करने की मांग की गई है।

उप जिलाधिकारी के न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्तागण काफी समय से हड़ताल पर चल रहे हैं। इस संबंध में बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल दो बार उप जिलाधिकारी से वार्ता कर कार्य में सुधार लाने और समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग कर चुका है ।अधिवक्ताओं ने उनसे कहा कि वह न्यायालय की मान मर्यादा व गरिमा बनाए रखें और अवैधानिक व अनैतिक कार्यों को बंद कर दें। हालत यह है कि राजस्व संहिता की धारा 38, धारा 80, धारा 116 और धारा 24 के मुकदमों में बिना पैसे के कोई आदेश पारित नहीं किया जाता। अधिवक्ताओं का आरोप है कि वही पत्रावली बहस में लगाई जाती है जिसमें मामला तय हो जाता है। सामान्य पत्रावलियों में कोई आदेश पारित नहीं किया जाता है।अधिवक्ताओं का आरोप है कि वादकारियों का खुलेआम शोषण हो रहा है उन्हें सुलभ और सस्ता न्याय नहीं मिल पा रहा है। बार एसोसिएशन ने उप जिलाधिकारी सहसवान के कार्यों की न्यायिक व प्रशासनिक जांच करने की मांग उच्च अधिकारियों से की है। भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल 6 मई तक जारी रहेगी। 8 मई को बैठक में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!