निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । 30अप्रैल 2024 मंगलवार। दी लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इण्डिया द्वारा संचालित टी. एल. एम. हॉस्पिटल बाई पास चौपुला

बाराबंकी के नेत्र विभाग की टीम द्वारा मलका तालीम गाह महिला डिग्री कॉलेज एवं इण्टर कालेज असन्दरा बाजार में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन अम्बर फाउण्डेशन के आह्वान पर आयोजित किया । इस शिविर में टी . एल .एम . हास्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी दलीप बर्मन , मुमताज़ अहमद , पदमजा बोईडी , गरिमा सिधार ने 60 लोगों का नेत्र परीक्षण किया , जिसमें 13 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित पाये गये । टी. एल. एम. के प्रशासनिक अधिकारी दलीप बर्मन ने बताया कि हमारी संस्था की स्थापना हुए 150 वर्ष पूरे हो गए हैं , इस खुशी में मोतियाबिंद पाये गये व्यक्तियों का हमारे हास्पिटल में निःशुल्क आपरेशन एवं उपचार किया जाएगा । इस अवसर पर उक्त महा विद्यालय के प्रबंधक मो. क़फील ज़ैदी ने टी . एल.एम . हास्पिटल की सराहना करते हुए अन्य समाज सेवी संस्थाओं को टी.एल.एम.से सीख लेने के लिए कहा । इस अवसर पर मिन्हाज ज़ैदी, सैय्यद नबील ज़ैदी, पूर्व प्रधान मो अकील, प्रधानाचार्य रंजन शुक्ला जी ने विशेष इंतजाम और सहयोग किया ।

Don`t copy text!