बाल विवाह के खिलाफ भरी हुंकार’ इस अक्षय तृतीया पर जनपद बदायूं में नहीं होने देंगे एक भी बाल विवाह*। _मीना सिंह सचिव,समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं।_

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ: 30 अप्रैल। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन(यू.एस.) नई दिल्ली द्वारा संचालित प्रोजेक्ट न्याय तक पहुंच को संचालित करने वाली संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं की सचिव श्रीमती मीना सिंह एवं टीम द्वारा जनपद बदायूं में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह को रोके जाने हेतु व्यापक प्रबन्ध एवं तैयारियां की हैं। जिसमें संस्था सचिव द्वारा टीम के साथ स्वयं जनपद के विभिन्न टेंट हाउसो के स्वामियों, हलवाइयों एवं जनपद के समस्त बारात घर,मैरिज लॉनो,प्रख्यात मंदिरों, मस्जिदों गुरुद्वारों के धर्मगुरुओं, पुजारियों एवं प्रबंधकों/स्वामियों से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के बारे में वार्ता कर जागरूक कर कहा गया कि आप लोगों से आशा करते हैं कि आप सभी लोग इस पुण्य कार्य एवं सामाजिक बुराई एवं कानूनी अपराध रोकने में हम लोगों का सहयोग करेंगे।साथ साथ ही अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बदायूं महोदय द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारियों,अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड आदि विभिन्न अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वह अक्षय तृतीया के दिन अपने अधिकार क्षेत्र मे होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिये अपने अधिनस्थों को निर्देशित करें, ताकि जनपद बदायूँ में उक्त दिवस को बाल विवाह रुपी सामाजिक कुरीतिओं को रोकने में हम सभी सफल हो सके।

उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की कोई घटना आपके अधिकार क्षेत्र में घटित होती है तो, इसकी सूचना तत्काल उनके मो०- 7518024013, रवि कुमार, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, बदायूँ मो0 9411468148, महिला हैल्प लाइन 181, प्रतिक्षा मिश्रा, सेन्टर मैनेजर, वन स्टाप सेन्टर, बदायूँ मो0- 9719674435 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, कमल शर्मा, परियोजना समन्वयक, चाइल्ड लाइन, बदायूँ मो०- 9410294945, *कार्यक्रम समन्वयक,प्रोजेक्ट ए टू जे देवेंद्र पाल,मो.9410022858,काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं(उत्तर प्रदेश)* उपलब्ध कराएं ताकि समय रहते बाल विवाह पर प्रभावि रोकथाम एवं सम्बन्धित के विरुद्ध नियामानुसार दण्डनीय कार्यवाही की जा सके।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!