…..मजदूरों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलायी गयी।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान को लेकर बुधवार को मसौली ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों श्रमिक दिवस के मौक़े पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलायी गयी।
ग्राम पंचायत चंदवारा व प्यारेपुर सरैया मे आयोजित कार्यक्रम मे खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने कार्य मे लगे श्रमिकों एवं ग्रामीणजनों को आगमी 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई एंव मजदूरों एंव ग्रामीणों से रूबरू होते हुए बीडीओ डा0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि श्रमदान से बड़ा मतदान का पर्व है। आपके एक-एक मत से देश की सरकार बनती है इसलिए मतदान अवश्यक करें उन्होंने कहा कि वोट डालना सभी मतदाता का अधिकार है। राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाने का उद्देश्य देश में चुनावों में मतदान करने के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिये प्रेरित करना है। मतदाता को निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस मौक़े जेई एमआई अरुण कुमार व्यास, ग्राम प्रधान रमेश जयसवाल, प्रतिनिध शैलेन्द्र जयसवाल, ग्राम प्रधान प्यारेपुर सरैया इंदु कुमार यादव पंचायत सचिव प्रताप नरायण, दिनेश कुमार यादव तकनीकी सहायक अजय वर्मा,दिलीप कुमार रावत सहित ग्रामीण व श्रमिक मौजूद रहे।
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत बड़ागांव मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव जैसराम, रोजगार सेवक विनोद राव ने पदमभूषण डा0 ए आर किदवाई अमृत सरोवर मे लगे श्रमिको को मतदान की शपथ दिलाई इस दौरान श्रमिकों जिसमे युवा, महिला, पुरूष सहित सभी ग्रामीण शामिल थे। उन्हें मतदाता जागरूकता के तहत शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

Don`t copy text!