इंडिया गठबंधन 300 के पार सीटे लाकर केंद्र में सरकार बनाने जा रहा है , शकीला कुर्रेशी
शमीम अंसारी बाराबंकी
बाराबंकी ।समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शकीला कुरेशी ने कहा कि देश का संविधान बचाना है तो भाजपा को हटाना है इस बार जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा सरकार को चुनाव में उखाड़ फेंकेंगे और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे कुर्सी ने कहा कि देश का नौजवान परेशान है उसे रोजगार नहीं है किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है मौजूदा सरकार में हर वर्ग परेशान है 10 सालों में भाजपा ने देश की जनता के लिए कुछ नहीं दिया महंगाई के चलते जनता में हाहाकार मचा हुआ है डेमोक्रेसी को बचाना है संविधान को बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा इस बार 400 के पार का डंडोरा पीटने वाली भाजपा 150 तक भी नहीं पहुंच पाएगी

शकीला कुर्रेशी ने आगे कहा कि बसपा का कोई वजूद नहीं है दलितों का भी समाजवादी प्रत्याशी तनुज पूनिया को जनपद में भरपूर समर्थन मिल रहा है बाराबंकी लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी तनुज पूनिया की लंबी जीत होगी कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांव में जनसंपर्क किया। और गठबंधन प्रत्याशी तनुज पूनिया को वोट देने कि अपील की।

