हर घर यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर यज्ञ आयोजित करके प्राणिमात्र के आरोग्य जीवन, राष्ट्र की उन्नति तथा सम्पूर्ण विश्व मे सुख शांति की कामना की

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । आर्य समाज के आह्वान पर “अन्तरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस ” के अवसर पर ” घर घर यज्ञ- हर घर यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर यज्ञ आयोजित करके प्राणिमात्र के आरोग्य जीवन, राष्ट्र की उन्नति तथा सम्पूर्ण विश्व मे सुख शांति की कामना की गई।

आर्यावर्त साधना सदन दशहराबाग मे आयोजित कार्यक्रम मे वैदिक प्रवक्ता आचार्य सुरेश जोशी ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन का सर्वश्रेष्ठ कर्म है । यज्ञ एक पूर्ण वैज्ञानिक प्रकिया है तथा पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ प्रमुख उपाय है । पंडिता श्री मती रुक्मणी आर्या ने अपने भजन ” होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से , जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से “प्रस्तुत करके उपस्थित श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
आवास विकास मे आयोजित कार्यक्रम मे आचार्य पंडित सत्य प्रकाश आर्य ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैदिक संस्कृति के प्रकाश स्तंभ मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और योगीराज भगवान श्रीकृष्ण भी नित्य यज्ञ करते थे ।

अन्तरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर दशहराबाग मे सभासद आलोक वर्मा , पटेल नगर डा• दिनेश श्रीवास्तव, गिरीश पहलवान, ग्रीडगंज मे अर्जुन यादव, सोमैयानगर मे रमापति अवस्थी , नाका पर गुरू नारायण श्रीवास्तव ,रसौली मे शांति स्वरूप आर्य तथा आवास विकास मे आचार्य सत्य प्रकाश आर्य व डा• आर •एन•गुप्त के घरों मे तथा आर्य समाज मन्दिरों मे यज्ञ आयोजित किये गये ।

Don`t copy text!