22 लाख रुपये की मार्फीन के साथ तस्कर गिरफतार

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों एव तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे मसौली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अलग अलग स्थानों से दो तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 22 लाख रुपये की मार्फीन बरामद की है।
लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रिय प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह की देखरेख में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान मे चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर मनोज कुमार राय हमराहियो के साथ त्रिलोकपुर कस्बे मे गस्त पर मौजूद थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि तस्कर सिहाली मोड मौजुद है पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कस्बा त्रिलोकपुर निवासी हारून पुत्र फारुख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 105 ग्राम मार्फीन बरामद की वही दूसरे तस्कर मसोली पुलिस ने
आईटीआई कालेज बड़ागांव के निकट से मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर मजरे सादामऊ निवासी सुनील पुत्र मुंशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 115 ग्राम मार्फीन बरामद की। अलग अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी मे दोनों अभियुक्तों से बरामद 220 ग्राम मार्फिन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 22 लाख बताई जा रही है।

Don`t copy text!