धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव – सार्थक शर्मा

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

सहसवान। हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
परशुराम युवा मंच के जिला अध्यक्ष सार्थक शर्मा ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पूजा और हवन करके सभी के कल्याण के लिए कामना की और बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित राहुल शर्मा, एवं पंडित धर्मदेव तिवारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक एवं बदायूं जिला अध्यक्ष ब्राह्मण समाज राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय एवं डॉक्टर सचिन शर्मा प्रदेश महामंत्री के आदेश द्वारा सम्पन्न रहा।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!