अयोध्या पहुंची मणिपुर की राज्यपाल ने राज्य मे शांति बहाली के लिए राम लला से की प्रार्थना!

अयोध्या। मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया पहुंची अयोध्या,राम लला का दर्शन पूजन करने के लिए अयोध्या पहुंची है राज्यपाल अनुसुइया, सर्किट हाउस में राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर!मणिपुर में शांति बहाली के लिए राम लला से की प्रार्थना!राज्यपाल अनसुइया का बयान,मैं पहली बार आई हूं अयोध्या,मेरी बहुत इच्छा थी कि मैं एक बार अयोध्या जरूर जाऊं और भगवान राम का साक्षात दर्शन करूं और आज यह मुझे सौभाग्य मिला है,मैं राम लला से यही प्रार्थना करती हूं,देश में सुख शांति बनी रहे और सद्भावना की भावना बनी रहे!मेरे मणिपुर राज्य में हालांकि मणिपुर में अब काफी शांति हुई है लोगों में फिर से एक भाईचारा स्थापित हो!जो कुछ दिनों से वहां पर हिंसा हो रही थी वहां पर लोग एक दूसरे के प्रति सद्भावना और प्रेम के साथ रहे और मेरा मणिपुर प्रदेश फिर से विकास की ओर आगे बढ़े।यही मैं भगवान राम से प्रार्थना करती हूं!बहुत खूबसूरत है मेरा मणिपुर और पूरा नॉर्थ ईस्ट ही बहुत खूबसूरत है और मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती भी थी कि मैं वहां की गवर्नर हूं,वहां मैं जो कुछ भी कर सकी लोगों की जो मदद शांति स्थापित करने में सारे लोगों का सहयोग मुझे मिला,भगवान राम से यही प्रार्थना है कि मेरे मणिपुर के लोगों को सुख शांति और एक दूसरे के प्रति एक सद्भावना के साथ रहे ईश्वर सद्बुद्धि दे यही मेरी भगवान राम से प्रार्थना है।

Don`t copy text!