आपसी रंजिश के चलते मेंथा की फसल बर्बाद, शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं

हैदरगढ़/बाराबंकी मामला हैदरगढ विकास खंड के सिकंदरपुर गांव का है जहाँ के मूल निवासी गुड्डू यादव ने अपने खेत में एक बीघा पिपरमेंट की बोवाई कर रखी थी और गुड्डू आरोप है कि इनके पड़ोस के रहने वाले रामदास पुत्र स्व. भभूती प्रसाद ने पिछले बुधवार को नहर से अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे और आपसी रंजिश के चलते गुड्डू यादव के खेत में भी पानी भर दिया और पूरी फसल बर्बाद कर दी! गुड्डू कुछ आवश्यक कार्य के चलते बाहर गये हैं और विपक्षी ने इसका पूरा फायदा उठाया और खेत में पानी भर दिया! गुड्डू का ये भी आरोप है कि रामदास इनके चाचा हैं जो दबंग किस्म के हैं और इनकी धमक इतनी है कि कहीं भी कोई प्रार्थना पत्र दिया जाय तो सुनवाई नहीं होती! पीड़ित गुड्डू काफी हैरान और परेशान है! गुड्डू ने इसकी शिकायत 1076 पर की थी लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है!

Don`t copy text!