सीरिया के कई गावों पर तुर्क सैनिकों का मिसाइल हमला और गोलाबारी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
तुर्की ने सीरिया के हलब इलाक़े में कई गावों पर मिसाइल और तोपों से हमला किया है।
सीरियाई अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को तुर्क सैनिकों ने उत्तरी हलब के अक़ीबा, ज़ियारह, शवारग़ा, अलमालेकिया और मरानाज़ गावों पर राकेट फ़ायर किए और तोपों से गोलाबारी की।
इस हमले में आतंकी संगठन जैशुल हर ने तुर्क सैनिकों का साथ दिया। सीरियाई आतंकियों से बने इस संगठन को तुर्क सरकार का समर्थन हासिल है।
सीरियाई अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में एक आम नागरिक घायल हुआ है जबकि लोगों में भय फैल गया।
तुर्क सेना सीरियाई इलाक़ों के भीतर तैनात है जबकि सीरियाई सरकार का कहना है कि तुर्क सैनिकों की तैनाती ग़ैर क़ानूनी है।

