मसौली बाराबंकी। कोलकाता से पंजाब जा रही 30 कुंतल प्रतिबंधित प्रजाति की मछली थाई मांगुर को अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट जंगल में नष्ट करा दिया गया l अहमदपुर पुलिस चौकी प्रभारी गौरव अवस्थी की सूचना पर मत्स्य विभाग बाराबंकी की टीम जिसमें अच्छे लाल निषाद, मत्स्य निरीक्षक, रमेश चंद्र मत्स्य विकास अधिकारी, एवं वंश राज,मत्स्य विकास अधिकारी ने मौके पर खड़ी ट्रक का निरीक्षण किया जिसमें प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर पाए जाने पर एनबीएफजीआर तेलीबाग लखनऊ की वैज्ञानिकों की टीम के पास मछलियों का नमूना जांच के लिए भिजवाया वैज्ञानिकों की टीम ने पुष्टि की कि उपरोक्त मछली थाई मांगुर है इसके आयात निर्यात और विक्रय पर भारत सरकार द्वारा पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जा चुका है इस मछली की कीमत रुपए 20 लाख से अधिक की अनुमानित है जिसे जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवा कर राजस्व विभाग एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं तमाम पुलिस बल की उपस्थिति में नष्ट कर दिया गया मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ज़ैदपुर थाना में चार व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है
Related Posts

