अब से जीवन भक्ति एवं समाज कल्याण के लिए समर्पित।
सूरतगंज बाराबंकी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जगह-जगह कीर्तन भजन भंडारे का आयोजन देखने को मिला पूरा वातावरण गुरु भक्ति रस में लिप्त रहा कोई व्यक्ति बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता चाहे शिक्षा हो या कोई कार्य करने का तरीका किसी न किसी से सीखने पर मिलता है ज्ञान सनातन धर्म में कहा गया है सारे तीरथ धाम गुरुदेव तुम्हारे चरणों में गुरु की उपाधि बहुत बड़ी मानी गई। ऐसा ही गुरुद्वारा तीर्थ स्थल श्री श्री 108 बाबा नारायण दास हेतमापुर धाम है जहां गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ और आए हुए हजारों भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया साथ ही। महंत के रूप में बाबा राजेश दास, बाबा उपेंद्र दास, बाबा अजय दास, बाबा रमाकर दास , बाबा सुबोध दास, बाबा गुड्डू दास, महाराज को समाज में भक्ति व लोगों को शुद्ध शाकाहार मार्ग पर ले जाने का दायित्व श्री श्री 108 महंतदीप नारायणदास ने सौंपा।

