सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिजेरियन द्वारा तीन सफल प्रसव कराए

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

बिसौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिजेरियन द्वारा तीन सफल प्रसव कराए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज शर्मा ने बताया केंद्र पर सिजेरियन प्रसव होने से क्षेत्रीय जनता को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पर टीम द्वारा कुसुम लता, सपना एवं आरती के सिजेरियन द्वारा सफल प्रसव करवाएं गये। डा. सुविधा महेश्वरी ने बताया गर्भावस्था के आराम से वृषभ होने तक महिलाओं को विशेष खान-पान और देखरेख की जरूरत होती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान सभी जरूरी जांचों का करना आवश्यक है। इस अवसर पर डॉक्टर सुविधा महेश्वरी, डा. निधीस, सर्जन डा. कीर्ति गुप्ता, अनामिका शर्मा, सुनीता, नुपुर, डी.एन मिश्रा, कौशल शर्मा, राजीव सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!