जहर खुरानी कर लूट करने वाले तीन अपराधियों पकड़ा 3 अपराधियों के पास से आठ ई रिक्शा,8 बैटरी,एक तमंचा 315 वोर बरामद

बदायूं। 23 मई को एस ओ जी और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ मिली है जहर खुरानी कर लूट करने वाली तीन अपराधी शान मोहम्मद,दीन मोहम्मद,आबिद अली निवासी गण कस्बा और थाना उझानी को आरटीओ चौराहे के पास बने बारात घर बिट्टो लोन के पास से पुलिस ने माल के साथ गिरफ्तार किया इन तीनों अपराधियों के पास से विभिन्न थाना क्षेत्र से जहर खुरानी कर लूट गए 8 ई रिक्शा,आठ बैटरी, दो तमंचा,एक मोबाइल रियलमी कंपनी और नशे की गोलियां बरामद हुई
आपको बता दे की जनपद में कुछ दिनों से अलग-अलग थाना क्षेत्र में ई रिक्शा को बुक कराकर रास्ते में चालक को कोल्ड ड्रिंक आदि नशीला पदार्थ देकर उन्हें बेहोश करके ई-रिक्शा,मोबाइल, रूपये चोरी और लूट की घटनाएं हो रही थी जिसमें कुछ चालक काफी समय तक बेहोशी की अवस्था में रहे इस घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई पुलिस टीमों को गठित कर इस घटना का खुलासा करने के लिए कहा थि 23 मई को लूट और चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 लूटेरे अपराधियों को गिरफ्तार किया इसके कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्र से लूटे गए 8 ई रिक्शा,8 बैटरी, दो तमंचा, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि कि उनका एक गैंग है हम लोग दिखाने के लिए ई रिक्शा और मजदूरी करते हैं लेकिन मुख्य रूप से हम नगर के भीड़ भाड़ इलाकों से ई रिक्शा शहर से दूर ज्यादा पैसों का लालच देकर बुक करते हैं फिर उन्हें भरोसे में लेकर उनसे दोस्ती बढ़कर झांसे में लेकर रास्ते में उनका ध्यान भटकाकर कोल्ड ड्रिंक और खाने पीने की समान में नशीली दवा मिलाकर दे देते हैं जिसे खाने पीने वाले को पता नहीं चलता है की नशे की गोलियां खिला दी हैं जिसके असर से कुछ ही समय में दवा के और ओवरडोज से चालक बेहोश होने लगता है फिर अपराधी उसे किसी स्थान पर लेट कर उसका ई-रिक्शा,मोबाइल,अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो जाते हैं हमारा एक साथी दूसरे ई रिक्शा लेकर पीछे-पीछे लगा रहता है फिर उसकी बैटरी और अन्य चीज को अलग-अलग करके बेचकर उनसे मिलने वाले पैसे को आपस में बांट लेते हैं और अगले दिन से हम अपने समय पर मजदूरी में लग जाते हैं जिससे लोगों को शक नहीं होता है। पुलिस ने तीनों अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है वहीं इस गैंग में शामिल अपराधी आबिद पूर्व में कंपाउंडर का कार्य करता था वह अपनी जान पहचान के मेडिकल स्टोर वालों से इस दवाई को लाता था ऐसे मेडिकल स्टरों को भी चिन्हित किया जा रहा है जिनके पास से यह दवा लाई जाती थी उन मेडिकल स्टरों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। इस गैंग के द्वारा अन्य पड़ोसी जिले में अनेक घटनाएं की गई है जिसे पुलिस ज्ञात करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने जहर खुरानी कर लूट करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है यह गैंग उझानी का है इसमें से एक अपराधी पहले भी जेल जा चुका है बाकी के अपराधियों का अपराध खंगाला जा रहा है और यह नशीली दवा किस मेडिकल स्टोर से लाते थे उसकी भी कार्रवाई की जा रही है।
अलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!