सेंट्रल एकेडमी में चल रहे समर कैंप का समापन

बाराबंकी विद्यालय में चल रहे 10 दिन के समर कैंप का एक कार्यक्रम आयोजन किया गया विद्यालय के चेयर मैन डॉ. संगम मिश्रा जी इस कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे |
इस कार्यक्रम में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा जिसके अंतर्गत नर्सरी के बच्चों का फैंसी ड्रेस, डांस, क्राफ्ट एंड आर्ट प्रदर्शनी, स्केटिंग, जुडो कराटे के उत्कृष्ट नमूने पेश किए गए | बच्चों ने आयी हुई महिला अभिभावकों को मेंहदी लगाई एवं नेल्स में कलाकृति बनवाई जिसमें महिला अभिभावकों की जमकर हिस्सेदारी रही | विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ पूजा आनंद जी ने आए हुए समस्त जनों का आभार प्रकट किया और अंत में सूक्ष्म जलपान के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया |
Don`t copy text!