मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन मे अपराधियों एव तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे मसौली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतराष्ट्रीय कीमत की करीब 31 लाख रुपये की मार्फीन बरामद की। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह की अगुवाई मे क्षेत्र मे चल रहे गस्त के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली ने ग्राम टेरासानी मे साबिर की बाग़ के निकट से ग्राम सिकंदरपुर मजरे रहरामऊ थाना सफदरगंज निवासी गिरधारी उर्फ़ लाला पुत्र छोटेलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे अवैध रूप से रखी 310 ग्राम मार्फीन बरामद की अभियुक्त के पास से बरामद मार्फिन की अंतराष्ट्रीय कीमत 31 लाख रुपये बतायी जा रही है पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
Related Posts

