हज़रत इब्राहीम शाह दादा मियां के उर्स के मौके पर लगने वाले मेले का आगाज

मसौली बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर के मोहल्ला बडापूरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हज़रत इब्राहीम शाह दादा मियां के उर्स के मौके पर लगने वाले मेले का आगाज हो चुका है। जिसमें छोटे बड़े झूले हिंडोलन के लगने से एक अलग माहोल बन चुका है।
जानकारी के अनुसार जैदपुर के मोहल्ला बडापूरा में हज़रत मियां इब्राहीम शाह दादा मियां के उर्स के अवसर लगने वाले भव्य मेले की शुरुआत हो चुकी है और आस पास सहित दूर दराज से आने वाली दुकानों‌ को भी सजाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। मेले में झूला ब्रेक डांस रेल सहित विभिन्न प्रकार के मंनोरंजन हेतु हिंडोलन भी लग गये है। वहीं‌ इस मेले में आल इंडिया मुशायरा व कव्वाली के आयोजन के होने से दूर दूर के भारी संख्या में लोगों की आमद से चार चांद लग जाता है। खास बात ये है यहां के हल्वे पराठे के जायके में तमाम खुबियां देखने को मिलती है। लगातार भीड़ भाड़ बनी रहती है। सूत्रों के अनुसार मेले में चाट इमरती केक पापड जलेबी चावमीन कप ट्रे चूड़ी बिसातखाना खिलौने मैकप मिठाई सहित तमाम दुकानों‌ के लगने से बच्चों में काफी खुशी का माहोल‌ बना हुआ है।

Don`t copy text!