आसमान से आग बरस रही भीषण गर्मी के चलते जीना हुआ मुहाल

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। दिन में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी मई महीने में जून की गर्मी का लोगों को एहसास करवा रही है। तेज धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। भीषण गर्मी से मानव ही नहीं पशु पक्षी भी पेड़ की छाया और ठंडक तलाशते नजर आ रहे है।

बढ़ती गर्मी में डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं ऐसे में चिकित्सक भी लोगों से गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर मनोज माहेश्वरी ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच लोग बाहर का खाना खाने और पानी की मात्रा कम होने से डायरिया के शिकार हो रहे है। उनका कहना है की गर्मी में सावधानी बरतने की जरूरत है। डा. माहेश्वरी ने बताया बिना वजह धूप में न निकले पूरा दिन 6 से 7 लीटर पानी पिए। जरूरी होने पर घर से निकले तो खुद को ढक कर ही निकले है।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!