बदायूं। दबंगो के हौसले बुलंद गरीब के जमीन पर कब्जा कर बना रहे मकान पड़ोस में पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर भी कर रहे अवैध कब्जा पीड़ित ने थाने से लेकर जिलाधिकारी तथा कमिश्नर तक को की शिकायत लेकिन नहीं हुई कोई भी कार्यवाही पीड़ित के परिवार को दबंग दे रहे जान से मारने की धमकी पीड़ित परिवार पूरी तरह से खौफ में आखिर दबंग के आगे प्रशासन क्यों है नतमस्तक क्यों नहीं दिलाया जा रहा पीड़ित को न्याय।

आपको बता दे दरअसल पूरा मामला दातागंज तहसील के उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गौतरा पट्टी का है जहां पर कुछ दबंगों द्वारा एक गरीब की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया जा रहा है जिसका पीड़ित थाने से लेकर तथा जिला अधिकारी तक को शिकायत दे चुका है लेकिन दबंग के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है भले ही योगी सरकार भू माफियाओं को प्रदेश छोड़ने की बात कर रही हो लेकिन बदायूं प्रशासन पीड़ित को न्याय दिलाने में पूरी तरह से बिफल है पीड़ित पीड़ित ने हर जगह शिकायत कर अपनी शिकायत दर्ज कराई लेकिन अभी तक दबंग के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है दबंग पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिससे पीड़ित का पूरा परिवार दहशत में जी रहा है अब ऐसे में योगी सरकार अपनी सख्त कार्य शैली को लेकर दोबारा सत्ता में आई थी लेकिन सरकार के पूरे मनसूबो पर बदायूं प्रशासन पानी फेर रहा है आखिर पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन दबंग की पर कार्रवाई करने से क्यों डर रहा है पीड़ित की माने तो दबंगों ने आर्थिक साथ गांठ कर पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन को अपने हाथ में ले लिया है देखते हैं खबर चलने के बाद अधिकारी पीड़ित को कब तक न्याय दिला पाते हैं।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

