भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में हुआ संगठन विस्तार सैकड़ो किसानों ने ग्रहण की सदस्यता

बाराबंकी  आज भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक ईकाई हैदरगढ़ टिकैत की संगठन विस्तार के क्रम में ग्राम फतेहगंज में कमलेश कुमार के नेतृत्व में संगठन विस्तार की पंचायत हुई जिसमें जिला उपाध्यक्ष माननीय महेंद्र सिंह जी तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह जी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ हरी रामपाल ब्लाक महासचिव राजेश कुमार यादव जी की उपस्थिति में संगठन विस्तार के क्रम में लोगों को जागरूक किया गया किसानों का आह्वान किया गया कि संगठन के माध्यम से अपनी आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाएं उनके समस्या का समाधान होगा यदि प्रशासन किसान की समस्याओं का समाधान नही करता है तो सभी किसान एकजुट होकर के उसी ऑफिस के पास धरना प्रदर्शन करेंगे और जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक किसान वहां से हटेंगे नहीं,
इस अवसर पर सैकड़ों किसानों ने सदस्यता ग्रहण की और संगठन में आस्था जताई,
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार संत प्रसाद बद्री प्रसाद देवी प्रसाद दिनेश कुमार लालू प्रसाद शशिकांत शुभकरण इंद्रदेव राम प्रसाद रामनाथ दिनेश कुमार रामबरन माता बदल संतराम दुखहरन शिव कैलाश राजाराम कबीर प्रकाश दशरथ यादव राधेश्याम प्रदीप कुमार आदि सैकड़ो किसान उपस्थित रहें सभी किसानों को जानकारी दी गई व 16 17 18 जून को हरिद्वार में महापंचायत में सभी किसान अपने ग्राम अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचने की अपील की गई 15 तारीख को रक्तदान के बाद जिला मुख्यलय से सभी किसान हरिद्वार के लिए रवाना होंगे

Don`t copy text!