मसौली बाराबंकी। रविवार की देर रात्रि ग्राम जवारीपुर मे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे जमकर मारपीट हुई जिसमे एक होमगार्ड सहित आठ लोग घायल हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराते हुए दोनो ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चले कि ग्राम ज्वारीपुर निवासी होमगार्ड सुरेश वर्मा व उनके चचेरे भाई कमलेश के बीच काफी अरसे से जमीनी विवाद चल रहा हैं रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर आमने सामने आ गये और देखते ही देखते दोनो ओर से लाठी डंडे एव धारदार हथियार चलने लगे जिसमे होमगार्ड सुरेश चंद्र वर्मा सहित पत्नी किरन पुत्री वर्षा उर्फ़ अंजू वर्मा, पुत्र प्रियांशु उर्फ़ अभिषेक व अम्बुज घायल हो गये वही दूसरे पक्ष से अमरदीप पुत्र राम प्रकाश, बहन खुशबू,जूही पुत्री स्व• कमलेश वर्मा घायल हो गए। मसौली पुलिस ने सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुलदीप , खुशबू ,अमरदीप ,सुरेश चन्द्र उम्र एवं वर्षा वर्मा को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Related Posts

