इंटर कॉलेज सफदरगंज के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को फूल देकर जागरूक किया।

मसौली बाराबंकी। फतेहचंद्र जगदीय राय इंटर कॉलेज सफदरगंज के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को फूल देकर जागरूक किया।
सफदरगंज बदोसराय मार्ग पर फतेहचंद्र जगदीय राय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया।इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों, कार चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए जागरूक किया। इस दौरान कैडेट्स द्वारा फूल देकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य शिवराम ने एनसीसी कैडेट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी कैडटेस के छात्रों का हौसला अफजाई करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करना हम सब के लिए बहुत जरूरी है।
इस मौक़े पर पवन कुमार, दिनेश कुमार संतराम संजय कुमार सहित छात्र छात्राए मौजूद रही।

Don`t copy text!