मसौली बाराबंकी। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की ओर से सोमवार को लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हाइवे एक होटल मे सेवा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया क्लब के गवर्नर सुनील बंसल ने साल भर रोटरी क्लब द्वारा कराये गये कार्यो की जानकारी देते हुए उन्होंने सहयोग की भावना से काम करने का संदेश दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत बड़ागाव के पंचायत भवन मे संचालित लाइब्रेरी के लिए एक कंप्यूटर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से शुरु हुआ सर्वप्रथम रोटरी क्लब बाराबंकी के अध्यक्ष महबूब उर रहमान किदवाई ने क्लब के गवर्नर सुनील बंसल का माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत करते हुए वित्तीय वर्ष मे क्लब द्वारा कराये गये कार्यो की जानकारी दी। क्लब के सचिव गिरीश अरोरा ने बीते हुए सत्र मे जनसेवा के रूप मे किये गये कार्यो की जानकारी दी।
डिस्ट्रिकट गवर्नर रो सुनील बंसल ने कहा कि सभी रोटेरियन सेवा कार्य करते रहते हैं, सेवा करने से हमें संतुष्टि मिलती है। कोई भी कार्य हमेशा सेवा के भाव से ही करना चाहिए अगर सदस्यों की यह टीम कोई भी कार्य करें, तो उनका नाम समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आएगा। गवर्नर सुनील बंसल ने पिछले सत्र मे हुए कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है साथ ही रोटरी क्लब के सदस्यों से कहा कि पौधरोपण हमेशा बाउंड्रीवाल के अंदर करे जिससे पौधो को बचाया जा सके उन्होंने आपसी मित्रता बढ़ाकर सेवा कार्यों को करने का संकल्प दिलाया तथा आपसी तालमेल जरिये आसानी से सेवाकार्य का लक्ष्य पूरा करने का मंत्र दिया तथा रोटरी क्लब के नये सदस्य राजेश अरोरा को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया तथा रोटरी क्लब के अंतर्गत अंगीकृत प्राथमिक विद्यालय दरामनगर का भर्मण किया गया। शिखा श्रीवास्तव के संचालन एव सरदार रविंद्र सिंह कालरा के सम्बोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौक़े पर प्रथम महिला रो मनीषी बंसल, डिस्ट्रिकट ट्रेनर के के श्रीवास्तव, सचिव भारती गुप्ता संस्थापक सदस्य अरविंद गुटगुटिया, डॉ रवि आहुजा डा0 सुधीर वर्मा, सुमना किदवाई सहित रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
( लाइब्रेरी को मिला कम्प्यूटर )
विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत बड़ागाव के पंचायत भवन मे ग्राम पंचायत द्वारा बनवाई गयी लाइब्रेरी मे रोटरी क्लब द्वारा एक कंप्यूटर सिस्टम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद एव पंचायत सचिव जैसराम को भेंट किया गया। बताते चले कि पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित लाइब्रेरी मे बड़ागाव सहित आसपास गांवो के बच्चे पढ़ाई के लिए आते है रोटरी क्लब द्वारा भेंट किये गये कंप्यूटर से बच्चे अब आनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। लाइब्रेरी को कंप्यूटर प्राप्त करते समय सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मदन गोपाल कनौजिया, अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास, मनरेगा समन्वयक शिवबालक वर्मा सचिव उत्तम वर्मा मौजूद रहे।
Related Posts

