शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेल भेजा
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। थाना कुर्सी पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन हजार बीस रु बरामद किया है । थाना कुर्सी प्रभारी का कहना है की मुखबिर द्वारा हमें सूचना मिली की एक शातिर चोर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक मे है। हमने तत्काल उप निरक्षक आशा शुक्ला, अनिल कुमार सिपाही अमित कुमार सिंह को अभियुक्त की तलाश मे लगा दिया । अभियुक्त की तलाश करते पुलिस टीम एमडी कालेज के पास पहुँचे तो सामने से आ रहे एक युवक को रोका तो ये पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लियापूछताछ पर उसने सलमान पुत्र मो. रफीक निवासी मानिकपुर थाना बेनीगंज जिला हरदोई बताया। अभियुक्त ने ये भी बताया की अभी मैं कुर्सी के अमरुन फूड़ कालोनी स्थित रूम नं 108 ए मे रहता था पुलिस की पूछताछ मे अभियुक्त सलमान ने ये भी बताया की उसने कई चोरियो को अंजाम दे चूका है। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

