पुत्रवधू तथा उसके रिश्तेदारों के सहयोग से बालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भागकर ले जाने का पिता ने लगाया आरोप..

रिपोर्ट - मुकीम अहमद अंसारी

पुत्रवधू सहित चार लोगों के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

बदायूं।एक पिता ने अपनी ही पुत्रवधू पुत्रवधू के भाई सहित चार लोगों के विरुद्ध बालिक पुत्री को वहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध थाना वजीरगंज में धारा 366 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया वह घर से बाहर गया हुआ था घर पर उसकी पुत्रवधू रेखा तथा उसकी 18 वर्षीय बालिग पुत्री घर पर रह गई थी इसी बीच मेरी पुत्रवधू रेखा का भाई संतोष सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी ग्राम मयौना थाना खुदागंज जनपद शाहजहांपुर सत्येंद्र सिंह अपने साढू बुधपाल सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी रमपुरा बीसलपुर जनपद पीलीभीत तथा विमलेश पुत्र अज्ञात निवासी महेशपुरा थाना सुभाष नगर जनपद बरेली घर पर आ गए और बहला फुसलाकर मेरी पुत्री को मेरी पुत्रवधू के सहयोग से भगा कर ले जाने में सफल हो गए पीड़ित पिता ने बताया मुझे अंदेशा है।कि उपरोक्त को कहीं मेरी पुत्री के साथ कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे दे पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू रेखा, संतोष सिंह बुधपाल सिंह विमलेश सिंह के विरुद्ध थाना वजीरगंज में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

रिपोर्ट – मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!