सफदरजंग पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार कब्जे से 270 ग्राम मार्फिन बरामद
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। एएनटीएफ एव सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सैदनपुर के निकट से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 270 ग्राम मार्फिन बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
बताते चले कि एएनटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक विवेक सिंह यादव को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक जो मार्फीन तस्करी का काम करता है वह सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर के निकट ग्राहक के इंतजार मे खड़ा है। उपनिरीक्षक विवेक सिंह यादव ने थाना सफदरगज के चौकी प्रभारी रामपुर कटरा अर्जुन सिंह भदौरिया हमराहियो के साथ घेराबंदी कर मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवला निवासी पवन कुमार पुत्र अवधराम को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी उसके पास से 270 ग्राम मार्फीन बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि ओमप्रकाश उर्फ़ ओमकार पुत्र रामलखन निवासी मुंशीपुरवा थाना रामनगर के कहने पर मार्फीन लेकर ग्राहक को देने आया था । पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है ।

