पत्नी को विदा कराने आये दामाद को सालो एव सास ने मिलकर पीटा

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। पत्नी को विदा कराने आये दामाद को सालो एव सास ने मिलकर मरणासन्न कर दिया जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने सफदरगंज पुलिस मे शिकायत कर आरोपी पत्नी साले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताते चले कि रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी जयराम पुत्र ओमप्रकाश अपनी पत्नी अर्चना की विदाई के लिए ग्राम सिकंदरपुर थाना सफदरगंज आया था विदाई के दौरान हुई तू तू मै मै के बाद पत्नी अर्चना, सास शांति पत्नी भुसई व साले सरवन व विनोद ने जमकर पिटाई कर दी बेहौश होने पर मरा समझ कर लोग भाग गये सूचना पर पहुंचे जयराम के पिता ने सफदरगंज मे तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

Don`t copy text!