3 दिवसीय सालाना मेला उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। ग्राम सुरसण्डा स्थित अब्दुल करीम फजल शाह मखदूम( रह) की दरगाह पर लगने वाला 3 दिवसीय सालाना मेला उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ

इस दौरान जायरीनो की भारी भीड़ देखने को मिलीं।
कौमी एकता का संदेश देने वाले सूफ़ी संत अब्दुल करीम फ़ज़ल शाह मखदूम सुरसंडा की दरगाह पर प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय मेला लगता है जिसमे आसपास सहित दूर-दूर से जायरीन बाबा की मजार पर आकर अपनी-अपनी मुरादे मांगते है जायरीनों की मुराद पूरी होने पर माथा टेंकते है।इस वर्ष अत्यधिक गर्मी पड़ने के बाद भी जायरीनों का जमावड़ा लगा रहा मेला कमेटी सदर अली वारिश मुन्ना कुरेशी से जब बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि दरगाह कमेटी के सौजन्य से इस वर्ष 4 जून से मेला का शुभारंभ होते ही 4/5/6 जून तक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हर समय लगभग चार-पांच सौ जायरीनों को लंगर भण्डारा बंटता रहा इसके साथ साथ उचित जल व्यवस्था के साथ शीरानी तबर्रुक बंटता रहा। आसताने ए मखदूम में आफताब वारशी कव्वाल सुरसण्डा ने अपने कलाम में पढ़ा ।अपने दर पर मेरी हाजरी कबूल कर मखदूम, गुजरात से आये कव्वाल सिराज चिस्ती ने पढ़ा मुझे अपने ही रंग में रंग दो मखदूम,इसी क्रम में फैशल जानी कव्वाल ने पढ़ा मे तो दिवानी मख़दूम की दिवानी, सभी कव्वाल कलाकरों की कव्वाली सुनकर जायरीनों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला।
मेले को साकुशल सम्पन्न कराने के लिए थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह की निगरानी में उप निरीक्षक विभूति कुमार द्विवेदी,उप निरीक्षक रमेश चंद्र, आरक्षी प्रशांत सिंह, एवं पांच महिला कांस्टेबल आदि ने स्वक्षता व सरलता पूर्वक मेला की निगरानी में मेला सम्पन्न किया गया।
इस मौके अली वारिश मुन्ना कुरेशी,डा इस्लाम,मो सगीर अंसारी,मो तौसीफ सलमानी, मो सलमान,डा मो तौसीफ, आदि।

Don`t copy text!