तनुज पूनिया ने भाजपा प्रत्याशी को 2 लाख से अधिक रिकार्ड मतों से पराजय कर कांग्रेस का परचम लहराया है: जावेद सईद
बाराबंकी: लोकसभा 2024 के चुनावी परिणाम घोषित होते ही पूर्वांचल का द्वार कहे जाने वाली बाराबंकी लोकसभा सीट पर बेहतर प्रदर्शन की आस लगाए भारतीय जनता पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी। आपको बताते चले कि बाराबंकी के नव निर्वाचित सांसद तनुज पुनिया की जीत का श्रेय बाराबंकी जनपद की सम्मानित जनता को जाता है।लोकसभा चुनाव में बाराबंकी की जनता ने फिरका परस्त ताकतों को नकारा क्योंकि बाराबंकी जनपद हमेशा से ही गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल रहा है। उक्त विचार आज बाराबंकी स्थित उबरा आवास पर बाराबंकी के नवनिर्वाचित सांसद तनुज पूनिया का स्वागत करने के पश्चात समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव जावेद सईद ने व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा गठबंधन प्रत्याशी तनुज पूनिया ने भाजपा प्रत्याशी को 2 लाख से अधिक रिकार्ड मतों से पराजय कर कांग्रेस का परचम लहराया है।समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव जावेद सईद ने नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया को मिठाई खिलाकर जीत की मुबारकबाद दी।

