भाजपा कार्यकर्ता आकाश कश्यप ने वी एल वर्मा जी के पुन मंत्री बनने पर दिल्ली उनकी आवास पर भेंट कर दी मुबारकबाद
अलापुर। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने और फिर से बीएल वर्मा को मंत्री पद की शपथ लेने पर कस्बा अलापुर में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। सरकार बनने पर मिठाई वितरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। एनडीए की सरकार बनने की खुशी में अलापुर में जश्न का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। प्रधानमंत्री के जयकारे लगाए। सुधीर कश्यप, आकाश कुमार कश्यप जिला कार्यकारिणी सदस्य के आवास पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की गई।
दिन सोमवार को जिला कार्यकारिणी सदस्य आकाश कश्यप ने दिल्ली पहुंचकर मोदी सरकार में पुन मंत्री बनने पर मंत्री बीएल वर्मा के आवास पर मुलाकात कर बुक भेंट किया मुलाकात के बाद मंत्री पद की शपथ लेने और मंत्री बनने पर बधाई दी और आशीर्वाद प्राप्त किया। आकाश कश्यप मंत्री बीएल वर्मा के बहुत ही करीबी माने जाते हैं। जिला कार्यकारिणी सदस्य आकाश कश्यप के साथ,जिला महामंत्री एमपी राजपूत, विपिन यादव,मोहित शर्मा, सुधीर कश्यप आदि लोग साथ में मौजूद रहे और मंत्री जी से भेंट की।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

