तालाब के पास बने नाले में पड़ा मिला युवक का शव कस्बे में मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। अलापुर कस्बा में नवीन प्राथमिक विद्यालय के पास बने बड़े तालाब के पास नाले में शनिवार सुबह की युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा अलापुर के वार्ड नंबर 15 निवासी आरिफ पुत्र रसीद का शव शनिवार को सुबह के समय घर के पीछे बने नाले में पड़ा मिला शव देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया शव पड़ा हुआ देख बच्चों ने इसकी सूचना वह पर बैठे लोगों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भागते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक की आरिफ के रूप में पहचान कर रोने पीटने लगे। जैसे यह सूचना कस्बे के अंदर लोगों को सुनने को मिली तभी मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी तभी इसकी सूचना थाना अलापुर पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई।
वहीं परिजनों ने बताया कि युवक आरिफ तीन दिन से लापता था उसको हम ढूंढ रहे थे मगर जब वह नहीं मिला तो हमने सोचा कि वह कहीं रिश्तेदारी में चला गया है दिन शनिवार को सुबह उसका शव नाले में पड़ा हुआ मिला है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है उनका कहना है कि युवक अपने आप नाले में तो नहीं गिरा होगा किसी ने उसको मार कर डाला है।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!