तराई किसान संगठन के लिए मोहम्मद आरिफ को बनाया गया बदायूं जिला अध्यक्ष

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह बिर्क द्वारा सहसवान क्षेत्र के ग्राम बाजपुर प्रधान व समाजसेबी मोहम्मद आरिफ को तराई किसान संगठन के लिए जनपद बदायूं का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है I

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद लगाई है कि उनके जिला अध्यक्ष बनने से बदायूं जनपद में मजबूत संगठन खड़ा होगा तथा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ से आशा की है की जल्द ही वे ब्लॉक और तहसील पर तराई किसान संगठन का मजबूत संगठन तैयार करेंगे और संगठन की नीतियों का पालन करेंगे I जिला अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसको पूरा करने के लिए तन मन धन से कार्य करेंगे और बदायूं में मजबूत संगठन तैयार करेंगे

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!