संयुक्त वन फील्ड कर्मचारियों संघ के हुकुम सिंह अध्यक्ष विजय सिंह उप महामंत्री चुने गए नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी का फूलमालाओं से किया गया स्वागत

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। प्रभागीय परिसर में संयुक्त वन फील्ड संघ कर्मचारियों की नव नियुक्त कार्यकारिणी गठन करने के लिए बैठक हुई जिसमें सर्व समिति से हुकुम सिंह {वनविद} को अध्यक्ष तथा विजय सिंह{ वनरक्षक} को उप महामंत्री चुना गया |

तथा अन्य कार्यकारिणी के लिए मुकेश कुमार {वनरक्षक} को उपाध्यक्ष हासिर खान {उपराजिक} महामंत्री अनिल राजपूत .{वनरक्षक} संगठन मंत्री मोहन सिंह अधिकारी वनविद सचिव अशोक कुमार {वनविद} कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार {वनविद} मीडिया प्रभारी तथा राम सिंह शाक्य {वनरक्षक} को पत्राचार मंत्री सर्व समिति से चुना गया सभी निर्वाचित पदाधिकारी को उपस्थित कर्मचारियों ने फूल मलाए पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह सभी साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह संगठन की मजबूती तथा साथियों के हितों के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहेंगे ।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!