एस0ओ0जी0 व थाना जरीफनगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से बदायूँ पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

अपहर्त 05 साल के बच्चे को 72 घण्टे के अंदर बदायूँ पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनो को सौंपा।

बच्चे को बेचने हेतु अपहरण करने वाले शातिरअभियुक्त को बदायूँ पुलिस ने भेजा जेल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी जनपद बदायूं के आदेशानुसार अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राम मोहन सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री कर्मवीर सिंह के पर्यवेक्षण में दिनाँक 29.06.2024 को थाना जरीफनगर पुलिस तथा SOG टीम बदांयूँ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 180/2024 धारा 363/364/342 भादवि में अपह्रत बच्चा संजय उम्र करीब 05 वर्ष को बरामद मय अभियुक्त तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल प्लेटिना के साथ मकान अभियुक्त राहुल पुत्र देवराज ग्राम ईकौंदा थाना डिडौली जनपद अमरोहा दिनांक 29.06.2024 से मय अभियुक्त नेत्रपाल पुत्र हरपाल यादव निवासी सिराजपुर थाना बहजोई जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!