किरदार से अल्लाह समझाने वाले नबी (सल) और आले नबी (अ) हैं- अल्लामा आक़िब रज़ा आज़मी
नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
फ़तेहपुर बाराबंकी – क़दीमी अशरा ए मुहर्रम की मजालिस को खिताब करते हुए अल्लामा आक़िब रज़ा आज़मी ने कहा कि आज जो दीन ए इस्लाम पूरी दुनिया मे फलफूल रहा है उसकी सिर्फ एक वजह इमाम हुसैन हैं जिन्होने अल्लाह की राह मे ज़िब्हे अज़ीम पेश करके दीन को उमरे जावेदानी बख्शी है ! इसलिए हर मुसलमान की शरई ज़िम्मेदारी है कि इन अय्याम मे इमामे हुसैन की मजालिसे अज़ा मुनक़्क़िद करे ! अल्लाह ने हुसैन (अ) नाम और इस ज़ात के ज़रिए से हिदायत का निज़ाम बनाया है ! मौलाना ने मज़ीद कहा कि नबी (सल) के बाद उम्मत और दुनिया में सबसे अफ़ज़ल हज़राते अहलेबैत (अ) हैं यही वजह है कि दुरूद शरीफ़ (दुरूदे इब्राहीमी) में अल्लाह ने हज़रत मुहम्मद (सल) और आले मुहम्मद (अ) का ज़िक्र किया है ! नबी (सल) के बाद इल्म और शुजाअत में मौला अली (अ) के बराबर कोई नही है ! अल्लाह ने मौला अली (अ) की शान मे क़ुर्आने मजीद मे 300 से ज़ायद आयात नाज़िल की ! अल्लाह ने अपने हबीब (सल) के ज़रिए मौला अली (अ) को सिद्दीक़े अकबर और फ़ारूक़े आज़म जैसे लक़ब दिलवाए ! नबी (सल) ने ख़ुद को शहरे इल्म और मौला अली (अ) को बाबे इल्म कहा !
मौलाना ने कहा कि हर मुसलमान दूसरे मुसलमान का भाई है ! दुश्मनो के मुक़ाबले मे मुसलमानो मे इत्तेहाद बेहद ज़रूरी है ! दुनिया मे देखे क्या हो रहा है ! ज़ुल्म और ज़ियादती का बाज़ार गर्म है ! ऐसे मे हर मुसलमान को प्यार मुहब्बत अखूवत को फरोग देना चाहिए और दुनिया के सबसे बड़े मज़लूम इमाम हुसैन (अ) का ज़िक्र आम करना चाहिए ! मसायब मे हज़रत हुर (अ) और उनके बेटे की शहादत का ज़िक्र किया गया है जिससे सोगवारो की आंखे नम हो गईं !
नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

